Profile
VASU CHINATOWN
VASU CHINATOWN
चाइनीज़ फूड खाने की हैं शौकीन तो जानिए इससे जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स
चाइनीज़ फूड को आज दुनिया के हर कोने में पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप इससे जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स के बारे में जानती हैं।
चाइनीज़ फूड पूरी दुनिया में बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है। भारत ही नहीं, इसे दुनिया के अन्य देशों में भी बेहद चाव से खाया जाता है। दुनिया भर में चाइनीज़ रेस्त्रां की एक बड़ी चेन यह बात इसकी साक्षी है। अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में 40000 से अधिक चाइनीज़ रेस्त्रां हैं। आपको भी चाइनीज़ फूड यकीनन बेहद पसंद होगा। चाइनीज़ नूडल्स से लेकर यहां के सूप की बात ही अलग है। आज जब भी लोग फैमिली के साथ बाहर जाते हैं तो चाइनीज़ फूड को जरूर ऑर्डर देते हैं। वैसे तो आपने भी कई बार चाइनीज़ फूड का लुत्फ उठाया होगा, लेकिन क्या आपको इस cuisine से जुड़ी सारी बातें पता हैं। शायद नहीं। चाइनीज़ फूड से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ मजेदार बातों के बारे में बता रहे हैं-
फूड डायरी

दुनिया भर में सबसे हेल्दी फूड
यह संभवतः सबसे अधिक आकर्षित करने वाला चाइनीज़ फूड फैक्ट है। चाइनीज़ लोगों को फ्रेश इंग्रीडिएंट पसंद है और वह अपने मील में वेजिटेबल और मीट का बैलेंस बनाते हैं, जिससे शरीर को सभी पोषण संबंधित आवश्यकता पूरी हो। इतना ही नहीं, चाइनीज़ फूड में खाना पकाने के कुछ स्वस्थ तरीकों को भी इनवेन्ट किया गया है, जैसे कि स्टीमिंग और बॉयलिंग। यह भोजन में से पोषण को कम से कम करता है और खाने को अधिक हेल्दी बनाता है।
खाने में बहुत अधिक वैरायटी
चाइनीज़ लोग अपने भोजन में जितनी वैरायटी को शामिल करते हैं, उतना शायद ही किसी दूसरे देश में करते हों। उनकी यही बात खास है कि चीनी इस बात का उपयोग करने में अच्छे हैं कि प्रकृति उन्हें क्या देती है। मुर्गी, पक्षी, पशु, समुद्री भोजन, जलीय उत्पाद, और विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फल चाइनीज़ लोगों के लिए भोजन सामग्री है। ग्वांगडोंग और युन्नान में तो लोग सांप और कीड़े भी खाते हैं। उनके खाने की प्लेट देखकर शायद आप दंग रह जाएं।
PREM GATRAJ
Map
Sorry, no records were found. Please adjust your search criteria and try again.
Sorry, unable to load the Maps API.