Profile
A Christian Minority Institution
शाला प्रतिवेदन
विद्या अमूल्य और अनश्वर धन है और इसी धन से यह विद्यालय इस ग्रामीण क्षेत्र को 110 वर्षों से धनवान बना रहा है और विद्या रूपी प्रकाश को चहुँ और फ़ैलाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहा हैI
हमारा स्कूल मोटो ‘सत्यमेव जयते’ विद्यार्थियों को सत्य के पथ पर आगे बढ़ने और जीवन कजे हर क्षेत्र में विजय श्री प्राप्त करने को निरंतर प्रेरित करता हैI
समस्त शाला परिवार प्रतिदिन अपने अध्ययन और अध्यापन कार्य सामूहिक प्रार्थना सभा के बाद ही आरम्भ करते हैंI प्रार्थना सभा में दैनिक समाचार पत्रों और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों एवं प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं से विद्यार्थिओं को लाभान्वित किया जाता हैI
अकादमिक गतिविधियाँ – गत कई वर्षों से कक्षा 10वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत हैI जो कि सराहनीय हैI पर्तिवर्ष शाला कि कई बालिकाएं “ गार्गी पुरुष्कार” से सम्मानित कि जा रही हैंI जिन्होंने इस विद्यालय का गौरव बढाया हैI यह सब इस विद्यालय के कर्मठ और निष्ठावान प्रधानाचार्य और अध्यापकों के द्वारा ही संभव हो पाया हैI
विद्यालय में विभागीय परखों व परीक्षाओं के अतिरिक्त विषयाध्यापक वक्तिगत रूप से क्लास टेस्ट लेते हैं ताकि विधार्थी व अध्यापक नियमित रूप से अध्ययन कार्य में लगे रहेंI
उच्च माध्यमिक में क्रमोनत : विद्यार्थिओं व अभिभावकों कि निरंतर मांग पर शाला प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष से विद्यालय को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया हैI इसमें सत्र 2019 -20 से कला वर्ग में कक्षा 11वी और 12वी दोनों एक साथ संचालित की जाएँगीI क्षेत्र में लगातार माध्यमिक स्टार पर शत – प्रतिशत परिणाम देने का निरंतर प्रयास किया जाता रहेगाI इसके साथ ही उच्च माध्यमिक स्टार पर बालिकाओं के लिये विशेष सह – शैक्षिक गतिविधियों व जीवन कौशल विषयों पर विशेष ध्यान दिया जायेगाI
सह – शैक्षिक प्रतियोगिताएँ – विद्यार्थियों के सर्वंगीण विकास यानी स्वस्थ शिक्षा, स्वस्थ सोच हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन, चार सदनों में बांटकर किया जाता है जिसमें एकता अनुशासन व भ्रातत्व की भावना देखि जा सकती है I
विद्यालय में इस सत्र से अनेक प्रतियोगिताएँ का आयोजन किया गया जैसे वाद – विवाद, कविता, रंगोली, एक नृत्य व गायन, सामूहिक नृत्य व गायन, एकांकी, राखी, निम्बंध लेखन, सुलेख लेखन एवं फैंसी ड्रेस आदि का आयोजन किया गया I
सांस्कृतिक कार्यकर्म – भारतीय त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यकर्मों के माध्यम से अधिकतम विद्यार्थिओं की भागीदारी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिये सुनिश्चित की जाती है I इस वर्ष विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, शिक्षक दिवस, गाँधी व शाश्त्री जयंती, दशहरा, दीपावली, ईद, क्रिसमस आदि पर्व व त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाये गए I
खेल – कूद – विद्यार्थिओं की शारीरिक दक्षता और प्रतिभा को विकसित करने के लिये विद्यालय स्टार पर अनेक खेल प्रतियोगियों का आयोजन किया जाता है I जैसे कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, रिंग, डॉज बल टेबल टेनिस और अथेलेतिक्स आदि I इसके अतिरिक्त इन प्रतिभाओं को जिला और राज्य स्टार पर विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भेजा जाता है जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष एक छात्र फकरुद्दीन का राज्य स्तर पर भी चयन हुआ है जो कि विद्यालय के ;लिये गौरव कि बात है I
विद्यालय में उपलब्ध विशेष सुविधाएँ
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय द्वारा अनेक विशेष सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं जिसमे पुस्तकालय, कंप्यूटर शिक्षा, संगीत शिक्षा, नृत्य शिक्षा व प्रशिक्षण शिविर आदि I इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों में समाज सेवा भाव विकसित करने के लिये स्काउटिंग एवं SUPW कैंप आदि का भी आयोजन किया जाता है I
नवीनीकरण – गत 110 वर्षों के बाद समाज की मांग पर विद्यालय के नवीनीकरण के क्रम में गत वर्ष से विद्यालय को हिंदी से अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया गया है जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा पहली से तीसरी तक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन करवाया जा रहा है I इसी के साथ विद्यालय में विभिन्न विषयों का अध्यापन स्मार्ट बोर्ड से प्रारंभ कार दिया गया है ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीकी से अध्यापन करवाया जा सके I
नवीनीकरण के साथ अनेक भौतिक नवाचार किये गए जिसमें आदरणीय बिशप स्वामी जी द्वारा प्राथमिक विभाग के लिये नया भवन उपलब्ध करवाया गया I दूर दराज के ग्रामीण बच्चों के लिये तीन स्कूल बसों की सुविधा प्रदान की गयी I सुरक्षा के लिये विद्यालय परिसर को CCTV कैमरों की व्यवस्था की गयी I प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय व स्टाफ रूम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है I
विद्यार्थिओं व कर्मचारियों के लिये शुद्ध व शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर और वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की गयी है I
Principal’s Desk
St. Martin’s School is one of the oldest and reputed institution not only in Bhawanikhera but also whole of Ajmer. It was started in 1904 and ever since then it has been giving educational needs to the people in and around the place. The school Management is under the guidance of the Catholic Diocese of Ajmer and its dedicated and committed Principals have been trying their best to impart quality and value based education to the students. Having been located to in a spiritual atmosphere and clean and lush green environment in the compound it is known for its discipline and human and moral values imbibed in the students. The school has been ably supported by the Religious Sisters of Mission Sisters of Ajmer (MSA) and by the hardworking of our committed staff and by the collaboration of parents and well wishers. One feels proud to be associated with this magnificent institution as it is still blossoming and growing in the aspirations of the parents and the students
The School is a Christian minority institution established and administered by the Society belonging to Christian Minority community (RCDES). It is the mission of the Church under the inspiration of Jesus Christ to imbibe the children with human, moral, spiritual and social values which make them good human beings, honest and useful citizens of the country and learn skills to face life situations with courage and determination. By the grace of God, it strives constantly to build good character with love for parents, respect for teachers and people of all walks of life without any discrimination and care for the mother earth. We wish to see the children of this school growing with patriotism, loyalty the mother land. Success will follow if they have faith in God, belief in themselves and concern for the others, following their right conscience the voice of God.
“Unless the Lord builds the house, they labour in vain who build it“
P:127:1
To this Almighty God, we commend ourselves. May His invisible loving hands guide and bless us at each step of our lives.
Mr. Avinash Motish
7297025540
Map
Sorry, no records were found. Please adjust your search criteria and try again.
Sorry, unable to load the Maps API.
















