Profile
VISHWA GURU आपश्री का जन्म 21 सितम्बर 1968 को अजमेर नगर के कुलीन ब्राम्हण परिवार मे हुआ, आपश्री को बचपन से ही धर्म व आध्यात्म धरोहर के रूप में प्राप्त हुआ है। आपके ननिहाल पक्ष का सम्बंन्ध श्री वल्लभ कुल की अष्टम पीठ श्री गोपीनाथ जी महाराज एवं श्री 108 गुसाई तुलसीदास जी महाराज से है, इसी महान विरासत व धरोहर को संम्भालते हुए व इनके बताये मार्ग पर प्रशस्त होते हुए आपश्री ने धर्म व आध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए देश के कई स्थानों ऋषिकेश , देवप्रयाग,नीलकंठ,चन्द्रबदनी पर्वतों तथा माँ गंगा के किनारे ध्यान व तप किया व तप की पराकाष्ठा पर पंहुच परम आनन्दम को प्राप्त किया। इन सब के अतिरिक्त आपश्री ने शिक्षा के साथ-साथ कठिन परिश्रम किया तथा आपको आपके आध्यात्मिक बल व समाज सेवा के राष्ट्रीय, अंतरास्ट्रीय पुरस्कारों से आपको सम्मानित किया गया। जिनमे मुखयतः राष्ट्रीय पुरस्कारों में राष्ट्रीय स्टेटस पुरस्कार सामाजिक और आर्थिक उत्थान में व्यक्तिगत योगदान के लिये प्रदान किया गया। वरिष्ठ नागरिक जनो की नि:स्वार्थ भाव से सेवा व उनको अनवरत रूप से आर्थिक सहायता देने पर भारत रत्न, मदर टेरेसा गोल्ड मैडल पुरसकार प्रदान किया गया। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इण्डो-नेपाल मित्रता पुरस्कार और आर्थिक सहयोग में उन्नयन हेतु पुरस्कृत किया गया तथा बिना किसी सरकारी सहायता के नि:स्वार्थ भाव से समाज के गरीब तबके के लोगो के शिक्षा, भोजन, आवास व आर्थिक सहायता से समाजोत्थान के सामाजिक कार्यो के फलस्वरूप आपको डाक्टरेट की मानक उपाधि से कोलंबो श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। आपश्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन सभी जीवों के उत्थान व विकास हेतु समर्पित कर दिया है। आपको आध्यात्मिक प्रवचनों से आत्मिक बल आ सेवा से मानव समाज लाभावनवित हो रहा है तथा जो मानव आपसे जुड़े हैं वे मानसिक , शारीरिक व आर्थिक रूप से प्रबल व सुदृढ़ हो रहे हैं।Vishwa Guru Dr.Krishnanand Swami
Map
Sorry, no records were found. Please adjust your search criteria and try again.
Sorry, unable to load the Maps API.
















